Hindi News / news / 94 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, CM नीतीश कुमार ने डाला वोट

94 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, CM नीतीश कुमार ने डाला वोट

1st Bihar Published by: Updated Nov 03, 2020, 9:34:46 AM

94 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, CM नीतीश कुमार ने डाला वोट

- फ़ोटो

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दूसरे चरण के लिए आज मतदान जारी है. दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. आज 1463 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगा. 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में मतदान किया. वोट डालने के बाद नीतीश ने विक्ट्री साइन दिखाया और लोगों से अधिक से अधिक वोट डालने की अपील की.  वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री बिना मीडिया से बात किए वापस लौट गए. 

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी मां राबड़ी देवी के साथ वोट डालने पहुंचे थे. पटना के वेटनरी ग्राउंड स्थित बूथ में वोट डालकर तेजस्वी यादव ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की.