1st Bihar Published by: Updated Sep 20, 2019, 2:50:31 PM
- फ़ोटो
PATNA: सीएम नीतीश कुमार बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे के जरिये निरीक्षण कर रहे हैं. हवाई सर्वेक्षण के जरिये बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का सीएम जायजा ले रहे हैं.
बाढ़ प्रभावित कई जिलों का एरियल सर्वे करके सीएम नीतीश कुमार हालात का मुआयना कर रहे हैं. भोजपुर के 75 गांव बाढ़ से प्रभावित है. यहां गंगा खतरे के निशान से 107 सेमी ऊपर बह रही है.
इससे पहले गुरूवार को सीएम नीतीश कुमार ने दीघा, हाजीपुर, और पटना में नदी के जलस्तर के साथ गांधी मैदान से दीघा घाट तक प्रोटेक्शन वॉल का निरीक्षण किया.आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण गंगा नदी उफान पर है, बाढ़ के मद्देनजर सीएम नीतीश कुमार ने राहत और बचाव कार्य के लिए अफसरों को तैयार रहने का आदेश दिया है.