1st Bihar Published by: Updated Oct 16, 2020, 5:01:42 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने एक बड़ी कार्रवाई की है. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर भारतीय प्रशासनिक सेवा और बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों को पद से हटाया गया है.
बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नई अधिसूचना के मुताबिक कोसी प्रमंडल के कमिश्नर आईएएस के० सेंथिल कुमार को पद से हटाया है. के० सेंथिल कुमार 1996 बैच के सीनियर आईएएस अफसर हैं, जिनका तबादला करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग में तत्काल प्रभाव से तैनात किया है.
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बक्सर जिले के एडीएम चंद्रशेखर झा को पद से हटाया गया है. चंद्रशेखर झा अपर समाहर्ता का पदभार देख रहे थे, जिनका तबादला करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग में तत्काल प्रभाव से तैनात किया गया है.
