बंदूक के बल पर चोरों ने दंपति को बनाया बंधक, पीट-पीटकर किया अधमरा

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 07, 2019, 1:53:38 PM

बंदूक के बल पर चोरों ने दंपति को बनाया बंधक, पीट-पीटकर किया अधमरा

- फ़ोटो

ARA: जिले के आयर थाना इलाके के केशवपुर में चोरी की नियत से घर में घुसे चार चोरों ने पति-पत्नी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. इसके बाद एक चोर का भी शव पास के ही खेत में संदेहास्पद स्थिति में मिला है. मृत चोर के पास से पिस्टल, चाकू, रड और कारतूस भी मिले हैं. बताया जाता है कि केशवपुर के बलराम सिंह के घर मंगलवार की देर रात चार चोर प्रवेश कर गए. तभी आहट सुन दंपति की नींद खुल गई तो चोरों ने उनपर हमला बोल दिया. घायल अवस्था में दंपति को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. चोर की मौत की वजह का कुछ भी पता नहीं चला है. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट