ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

चिराग पासवान को झटका: सौरभ पांडेय के पिता ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, यूपी लोजपा के थे अध्यक्ष

PATNA: लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान के चर्चित सहयोगी रहे सौरभ पांडेय के पिता ने पार्टी का पद छोड़ दिया है. सौरभ पांडेय के पिता मणिशंकर पांडेय ने पार्टी के उत्तर प्रदेश अध

चिराग पासवान को झटका: सौरभ पांडेय के पिता ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, यूपी लोजपा के थे अध्यक्ष
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान के चर्चित सहयोगी रहे सौरभ पांडेय के पिता ने पार्टी का पद छोड़ दिया है. सौरभ पांडेय के पिता मणिशंकर पांडेय ने पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने चिराग पासवान को अपना त्याग पत्र भेज दिया है।


बता दें कि मणिभूषण पांडेय उत्तर प्रदेश में पकड़ वाले नेता माने जाते रहे हैं. वे कांग्रेस में कई अहम पदों पर रहने के बाद रामविलास पासवान के समय लोजपा में शामिल हुए थे. मणिभूषण पांडेय उत्तर प्रदेश के विधान पार्षद भी रह चुके हैं. चिराग पासवान को लिखे गये पत्र में उन्होंने कहा है कि वे तीन साल से प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा संभाल रहे थे. अब किसी नये व्यक्ति को पद दिया जाना चाहिये ताकि वह नये तरीके से अपना काम कर सके।


लोजपा(रामविलास) के यूपी प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा पार्टी के लिए सामान्य बात नहीं है. मणिभूषण पांडेय के पुत्र सौरभ पांडेय लोजपा के बहुचर्चित नेता रहे हैं. सौरभ पांडेय चिराग पासवान के करीबी मित्र रहे हैं. चिराग के चाचा पशुपति पारस समेत उनकी पार्टी के पांच सांसदों ने सौरभ पांडेय पर ही आरोप लगाकर नयी पार्टी बना ली थी. उनका आरोप था कि लोजपा को चिराग पासवान नहीं बल्कि सौरभ पांडेय चला रहे हैं. हालांकि लोजपा में टूट के बाद सौरभ पांडेय ने पार्टी से दूरी बना ली थी. पिछले एक साल से सौरभ पांडेय लोजपा में सक्रिय नहीं थे. अब उनके पिता ने भी लोजपा(रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है.


टैग्स