ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

चिराग के रोड शो में उमड़ी भीड़, हुलास पांडेय समेत अन्य नेता कुशेश्वरस्थान में कर रहे कैम्प

DARBHANGA : कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है। नेताओं की तरफ से लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। चुनावी रैलियों को संबोधित किया

चिराग के रोड शो में उमड़ी भीड़, हुलास पांडेय समेत अन्य नेता कुशेश्वरस्थान में कर रहे कैम्प
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA : कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है। नेताओं की तरफ से लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। चुनावी रैलियों को संबोधित किया जा रहा है। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज कुशेश्वरस्थान में अपने उम्मीदवार के लिए रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान पार्टी के कई नेता उनके साथ रहे।


अपने उम्मीदवार अंजू देवी के पक्ष में प्रचार करने निकले चिराग पासवान के रोड शो में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। युवाओं के बीच एक चिराग पासवान का क्रेज जबरदस्त है और यही वजह रही कि युवा चिराग की गाड़ी के साथ चलते हुए उनके साथ सेल्फी लेने को बेचैन दिखे। चिराग पासवान की पार्टी के कई नेता कुशेश्वरस्थान में लगातार काम कर रहे हैं। रोड शो के दौरान पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडे भी मौजूद रहे।


चिराग़ पासवान के साथ उनकी पार्टी के कई नेता लगातार जनसंपर्क अभियान में मौजूद रहे। इसमें पार्टी की उम्मीदवार अंजू देवी, प्रधान महासचिव संजय पासवान, युवा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान भी शामिल हुए।

टैग्स