Hindi News / news / यौन शोषण केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार, SIT की टीम...

यौन शोषण केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार, SIT की टीम ने शाहजहांपुर से किया अरेस्ट

1st Bihar Published by: Updated Sep 20, 2019, 9:57:08 AM

यौन शोषण केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार, SIT की टीम ने शाहजहांपुर से किया अरेस्ट

- फ़ोटो

SHAHJAHAPUR: इस वक्त की बड़ी ख़बर चिन्मयानंद से जुड़ी हुई आ रही है. यौन शोषण केस में स्वामी चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर लिया गया है.


यूपी के शाहजहांपुर से पूर्व केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी हुई है. SIT की टीम ने चिन्मयानंद को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद आज कोर्ट में उन्हें पेश किया जाएगा.


आपको बता दें कि लॉ की एक छात्रा ने स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. चिन्मयानंद पर शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा ने कहा था कि अगर जल्द ही चिन्मयानंद को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आत्महत्या कर लेगी.