ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

छपरा सोना लूटकांड: बिहार पुलिस के ही 2 जवानों ने की थी लूट, कार्रवाई के बाद हुआ गिरफ्तार

PATNA : बिहार के छपरा में यूपी के स्वर्ण व्यवसायी से हुए लूटकांड का हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। इस घटना को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि खुद बिहार पुलिस के जवानों ने दी थी। इस माम

छपरा सोना लूटकांड: बिहार पुलिस के ही 2 जवानों ने की थी लूट, कार्रवाई के बाद हुआ गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के छपरा में यूपी के स्वर्ण व्यवसायी से हुए लूटकांड का हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। इस घटना को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि खुद बिहार पुलिस के जवानों ने दी थी। इस मामले में पटना से बिहार पुलिस की बीएसएपी विंग के दो जवानों की गिरफ्तारी हुई है। दरअसल, पिछले 5 सितंबर को स्वर्ण व्यवसाई से सोने लूट लिए गए थे, जिसे पुलिस ने अब बरामद कर लिया है। 





हैरत की बात है कि पुलिस जवानों ने ही वर्दी में व्यवसाई से 60 लाख रुपये के सोने के गहने और 5 लाख रुपये कैश लूट लिए थे। फिलहाल दो आरोपी जवानों को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जवानों की गिरफ्तारी के बाद हर कोई हैरान है कि जिसे लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है उसी ने इस तरह का अपराध किया। 





मामला 5 सितंबर का है। इस दिन छपरा के भगवान बाजार थाना इलाके में जेल गेट के पास कारोबारी से 60 लाख के गहने और पांच लाख कैश लूट लिए गए थे। स्वर्ण व्यवसाई यूपी के बरेली के रहने वाले हैं। आखिरकार छपरा की स्पेशल पुलिस टीम ने शनिवार को ये सफलता हासिल की। पटना पुलिस की मदद से रुपसपुर थाना इलाके के महुआबाग से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के जवान शशि भूषण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद एक और जवान पंकज को भी पकड़ा गया है। 

टैग्स