ब्रेकिंग
Bihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलान

छपरा में पत्तल कारखाना में लगी भीषण आग, 20 लाख की संपत्ति जलकर खाक

CHAPRA : छपरा शहर के गांधी चौक पर पत्तल कारखाना में भीषण आग लगी है। फायर ब्रगेड की टीम लगातार आग बुझाने की कोशिशों में लगी है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

CHAPRA : छपरा शहर के गांधी चौक पर पत्तल कारखाना में भीषण आग लगी है। फायर ब्रगेड की टीम लगातार आग बुझाने की कोशिशों में लगी है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि अगलगी में 20 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गयी है।बताया जा रहा है कि डबल डेकर पुल के निर्माण में लगी मशीन से हुई शार्ट सर्किट से आग लगी है। 


गांधी चौक पर अशोक जी के पतल फैक्ट्री में आग लग गयी। कागज के गत्तों के बंडल में शार्ट सर्किट से आग लगते ही भभक उठी। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री जल कर खाक हो गयी।


अगलगी की घटना में 20 लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी। घटना की सूचना पा कर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुच आग पर काबू पाने की कोशिश की। घंटों कवायद के बाद आग पर काबू पा लिया गया।  कंपनी के मालिक अशोक कुमार ने बताया कि डबल डेकर पुल के निर्माण में लगी मशीन द्वारा शार्ट सर्किट से आग लगी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DHANANJAY KUMAR

FirstBihar संवाददाता