Bihar Crime News: पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, घरेलू कलह में वारदात को दिया अंजाम Bihar News: बिहार के इस जिले को मिली दो नई सड़कों की सौगात, सरकार ने दी 44 करोड़ की मंजूरी अजब प्रेम की गजब कहानी: सास-दामाद के बाद अब समधी और समधन की लव स्टोरी, घर छोड़ दोनों हुए फरार Innovative farming: 8 लाख की नौकरी छोड़ गांव लौटा युवक...अब खेती से कमा रहा है दोगुनी कमाई! जानिए कैसे? Bihar News: जमुई में नो एंट्री टाइम में बदलाव से जनता को बड़ी राहत, एसपी के निर्देश पर प्रभावी हुआ नया नियम Arvind Kejriwal Daughter Wedding: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंधीं, संभव जैन के साथ लिए सात फेरे Goal Institute: गोल इंस्टीट्यूट में विशेष सेमिनार का आयोजन, नीट 2025 के लिए छात्रों को मिला महत्वपूर्ण मार्गदर्शन Bihar Politics: सीएम फेस को लेकर महागठबंधन में मचे घमासान पर BJP की पैनी नजर, क्या बोले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय? Bihar News: मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व VC के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट, जानिए.. क्या है मामला? Bihar News :बिहार को मिली ऐतिहासिक सौगात, गंगा नदी पर बना पहला छह लेन पुल अब पूरी तरह तैयार, जल्द होगा उद्घाटन!
19-Aug-2022 07:53 PM
GOPALGANJ: पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह का ब्रह्मर्षि समाज के लोगों ने गोपालगंज में जोरदार स्वागत किया। चांदी का मुकुट पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। जहानाबाद, बाढ़ के बाद अब गोपालगंज में आरसीपी सिंह के समर्थन में नारेबाजी की गयी। गोपालगंज में नारेबाजी करते हुए उनके समर्थकों ने कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो आरसीपी सिंह जैसा हो।
गोपालगंज दौरे के दौरान आरसीपी सिंह का डॉ.राजीव शर्मा के आवास पर विजय शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों भूमिहार-ब्राह्मण समाज के लोगों ने चांदी के मुकुट व माला पहनाकर स्वागत किया।इस मौके ब्रह्मर्षि समाज के नेताओं ने आरसीपी सिंह को विश्वास दिलाया कि आप आगे बढ़ो बिहार के ब्रह्मर्षि आपके साथ हैं। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने बिहार का सीएम कैसा हो आरसीपी सिंह जैसा हो का नारा लगाया।
कार्यकर्ताओं के साथ ब्रह्मर्षि समाज का आभार व्यक्त करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि आपलोगों के विश्वास को धरोहर समझकर उसकी हिफाजत करेंगे। वही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि ललन सिंह झूठ और दबंगता की राजनीति करते हैं। जिसे बिहार की जनता खूब समझती है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने से मुख्यमंत्री की छवि व उनके भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति प्रभावित हुई है।
बिहार में एनडीए के कार्यकर्ता जिन्होंने 2020 के चुनाव में भाजपा जदयू को वोट किया था वे कभी भी राजद के साथ नहीं आएंगे चाहें नेता पलटकर जिधर भी जाएं। इससे पूर्व कमालपुर, रहीमपुर, छपरा बाजार,गरखा, नबीगंज,मुकरेरा,देवरिया, साधपुर,दरियापुर,एकमा,थावे सहित कई जगहों पर उनके समर्थकों ने फूल माला व अंगवस्त्र से आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर उनके साथ जदयू के प्रदेश सचिव प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। आरसीपी सिंह के साथ इस दौरान शिक्षाविद् कन्हैया सिंह, अतिपिछड़ा समाज के वरीय नेता संतोष महतो प्रवीण चंद्रवंशी, संजय मालाकार सनी पटेल, उपेंद्र विभूति, धनजी प्रसाद, गांधी राय, अमित कुमार, अमर सिन्हा, भागीरथ कुशवाहा, डॉ.ललिता, विशन कुमार बिट्टू, नेता राय, अमित सिंह, जितेंद्र नीरज, रोहन प्रजापति, संजू कुमारी, सहित सैकड़ों की संख्या में नेता मौजूद थे।