ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

चलती ट्रेन से युवक को फेंकने वाला हुआ गिरफ्तार, हाथापाई के बाद ट्रेन से धक्का देने का वीडियो आया सामने

DESK: हाथापाई के बाद एक शख्स ने धक्का देकर युवक को चलती ट्रेन से फेंक दिया। युवक को ट्रेन से फेंकने का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आश्चर्य क

चलती ट्रेन से युवक को फेंकने वाला हुआ गिरफ्तार, हाथापाई के बाद ट्रेन से धक्का देने का वीडियो आया सामने
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: हाथापाई के बाद एक शख्स ने धक्का देकर युवक को चलती ट्रेन से फेंक दिया। युवक को ट्रेन से फेंकने का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आश्चर्य की बात तो यह है कि ट्रेन में झगड़ रहे दोनों व्यक्ति को किसी ने छुड़ाने की कोशिश नहीं की। दोनों लड़ते रहे बकझक होता रहा और लोग उसका वीडियो बनाते रहे। बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों ट्रेन के गेट पर ही लड़ने लगे और इसी दौरान गुस्साएं एक शख्स ने युवक को चलती ट्रेन से फेंक दिया उस वक्त ट्रेन काफी स्पीड में थी। 


युवक को ट्रेन से धकेलने के बाद शख्स फिर आकर अपनी सीट पर बैठ जाता है। घटना हावड़ा से मालदा जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पर हुई। उस वक्त ट्रेन बीरभूम जिले के तारापीठ रोड और रामपुरहाट रेलवे स्टेशन के बीच थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं ट्रेन से फेंके जाने के बाद युवक लहूलुहान हालात रेलवे ट्रैक पर गिरा मिला जिसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। 


जिसे रामपुरहाट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिन्दगी और मौत के बीच जुझ रहा है। घायल युवक की पहचान सजल शेख के रूप में हुई है जो बीरभूम के रामपुरहाट का रहने वाला है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग भी हैरान हैं। 


लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। लोगों को अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए। चलती ट्रेन में तो कभी लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए। यदि कोई ऐसा करता है तब अन्य यात्रियों का भी फर्ज बनता है कि इसकी सूचना ट्रेन में मौजूद आरपीएफ या टीटी को दें। यदि कोई इस तरह लड़ाई कर रहा हो तो दोनों को समझा-बूझाकर शांत कराना चाहिए। यदि अन्य यात्री दोनों को समझाते और झगड़ा करने से मना करते तो शायद यह घटना नहीं होती और आज सजल शेख अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच नहीं जुझता।         



टैग्स