Hindi News / news / चलती कार में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

चलती कार में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: Updated Oct 14, 2019, 5:46:01 PM

चलती कार में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

DARBHANGA: दरभंगा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां चलती होंडा सिटी कार में अचानक आग लग गई. कार में बैठे ड्राइवर और 2 लोग जैसे-तैसे वहां से अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहे.

दरअसल घटना शहर के स्टेशन रोड की है. जहां एक कार सामने से आ रही थी और अचानक से उसमे से धुआं उठाने लगा. कार से धुआं उठते देखकर कार के ड्राइवर ने समझदारी दिखातें हुए कार पर सवार सभी लोगों को उतरने को कहा जैसे ही सब लोग निचे उतरे कार धूं-धूंकर जलने लगी.

कार को जलता देखकर सड़क पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई और जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भागने लगे. लोगों ने आग बुझाने की लाख कोशिश की लेकिन असमर्थ रहे. जिसके बाद फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सफल रही. लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी.