ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

चैती छठ : आज खरना पूजा, शुरू हो जाएगा व्रत

PATNA : चैती नवरात्र के बीच आज चैती छठ पूजा के लिए भी खास दिन है. आज छठ व्रती खरना की पूजा करेंगे. चैती छठ के महा अनुष्ठान की शुरुआत नहाए खाए के साथ मंगलवार को ही हो गई थी. गंगा मे

चैती छठ : आज खरना पूजा, शुरू हो जाएगा व्रत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : चैती नवरात्र के बीच आज चैती छठ पूजा के लिए भी खास दिन है. आज छठ व्रती खरना की पूजा करेंगे. चैती छठ के महा अनुष्ठान की शुरुआत नहाए खाए के साथ मंगलवार को ही हो गई थी. गंगा में स्नान कर व्रतियों ने कद्दू भात का प्रसाद ग्रहण किया था और उसके बाद आज खरना की पूजा होगी.


आज खरना पूजा में व्रती रोटी के साथ गुड़ वाली खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगी और उसके साथ ही महा अनुष्ठान का व्रत शुरू हो जाएगा. गुरुवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा. जबकि शुक्रवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महाव्रत पूरा हो जाएगा.


छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना समेत बिहार भर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है. प्रशासन ने छठ पूजा को लेकर गंगा घाटों और तालाब समेत अन्य जगहों पर इंतजाम किए हैं. कोरोना महामारी खत्म होने के बाद अब चैती छठ पूजा करने वाले व्रती गंगा घाटों का रुख करने को तैयार हैं. पहले कार्तिक छठ सबसे ज्यादा लोग करते थे लेकिन धीरे-धीरे चैती छठ का भी प्रचलन बढ़ा है.

टैग्स