ब्रेकिंग
बिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?बिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?

CBI ने ठगी के बड़े रैकेट का किया खुलासा, राज्यपाल-राज्यसभा की सीट दिलाने का देते थे झांसा

DESK : सीबीआई ने ठगी करने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। ठगी के इस रैकेट के सदस्य छोटी ठगी नहीं करते थे बल्कि बड़े पद दिलाने का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। गिरो

CBI ने ठगी के बड़े रैकेट का किया खुलासा, राज्यपाल-राज्यसभा की सीट दिलाने का देते थे झांसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : सीबीआई ने ठगी करने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। ठगी के इस रैकेट के सदस्य छोटी ठगी नहीं करते थे बल्कि बड़े पद दिलाने का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। गिरोह के सदस्यों ने राज्यपाल और राज्यसभा की सीट दिलाने का झांसा देकर करीब 100 करोड़ रुपए की ठगी करने की कोशिश की है। सीबीआई ने पांच लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। 


दरअसल, सीबीआई ने राज्यसभा सीट और राज्यपाल का पद दिलाने का झांसा देकर 100 करोड़ की ठगी की कोशिश करने करने के आरोप में महाराष्ट्र के कमलाकर प्रेम कुमार बंदगर, कर्नाटक के रवींद्र विट्ठल नाइक और दिल्ली-एनसीआर के महेंद्र पाल अरोड़ा, अभिषेक बूरा और मो.एजाज खान के खिलाफ केस दर्ज किया है।


महाराष्ट्र का कमलाकर प्रेम कुमार बंदगर खुद को सीबीआई का बड़ा अधिकारी बताता था। वह लोगों को भरोसा दिलाता था कि उसका संबंध बड़े-बड़े लोगों के साथ है। इस काम में नामजद चारों लोग उसका साथ देते थे। गिरोह के सदस्य लोगों से खुद को बड़े नेताओं का करीबी बताते थे और राज्यसभा का टिकट दिलाने से लेकर राज्यपाल तक का पद दिलाने की बात कहते थे। लेकिन सीबीआई ने समय रहते उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।


सीबीआई के मुताबिक पांचों आरोपी राज्यपाल की नियुक्ति, राज्यसभा सीटों की व्यवस्था करने और विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में और सरकारी संगठनों में बतौर अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर ठगी की कोशिश कर रहे थे। लेकिन समय रहते सीबीआई ने ठगी के इस बड़े रैकेट का खुलासा कर दिया। छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम ने इस रैकेट में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक चकमा देकर फरार हो गया।