ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलटी, 4 पुलिसवाले घायल, बाइक सवार को बचाने के दौरान हादसा

RAJASTHAN: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले में शामिल पुलिस वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4 पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं। घटना के बाद वसुंध

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलटी, 4 पुलिसवाले घायल, बाइक सवार को बचाने के दौरान हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RAJASTHAN: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले में शामिल पुलिस वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4 पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं। घटना के बाद वसुंधरा राजे गाड़ी से उतरी और घायल पुलिसवालों को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया। 


घटना पाली जिले के बाली की है जहां वसुंधरा राजे कैबिनेट मंत्री ओटाराम देवासी के घर से लौट रही थी। ओटाराम देवासी की मां का निधन हो गया है इसलिए वो उनके घर मिलकर सांत्वना देने गई थी। 


बताया जाता है कि वसुंधरा राजे के काफिले में शामिल पुलिस वैन एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। हादसा पाली जिले के पणिहारी चौक के पास हुई है। हादसे के बाद  वसुंधरा राजे अपनी गाड़ी से उतरी और घायल पुलिस कर्मियों का हालचाल जाना और तुरंत एम्बुलेंस बुलवाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया।  


घायल पुलिस कर्मियों की पहचान रूपाराम, भाग चंद, सूरज, नवीन और जितेंद्र के रूप में हुई है। सभी पुलिस कर्मियों को बाली अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। वसुंधरा राजे ने बाली के विधायक पुष्पेंद्र सिंह को पुलिस कर्मियों को देखने के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल में मंत्री,  कलेक्टर, एसपी और स्थानीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह मौजूद हैं।

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलटी, 4 पुलिसवाले घायल, बाइक सवार को बचाने के दौरान हादसा




टैग्स