ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

'कैप्टन कूल' धोनी अब दिखाएंगे टीवी पर अपना जलवा, सुनाएंगे आर्मी अफसरों की कहानी

DESK : क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब जल्द ही टीवी पर अपना जलवा बिखेरते दिखेंगे। आर्मी टेरीटोरियल में पैराशूट रेजिमेंट म

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DESK : क्रिकेट के मैदान  से दूर चल रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब जल्द ही टीवी पर अपना जलवा बिखेरते दिखेंगे। आर्मी टेरीटोरियल में पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टीनेंट कर्नल का दर्जा पा चुके धोनी टीवी सीरीज में बहादुर सेनाधिकारियों की कहानी सुनाएंगे। 

टेलीविजन सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक धोनी अपने शो में बहादुर परमवीर चक्र और अशोक चक्र पुरस्कार विजेताओं की कहानियां सुनाएंगे। शो में सेना के अधिकारियों की आकर्षक कहानियां और विशेष सामग्री होगी। फिलहाल इस सीरीज की स्क्रिप्ट तैयार की जा रही है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी। 

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी विश्व कप के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे हैं।धोनी की धीमी बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठने लगे थे और तो और उनके सन्यांस की खबरें भी क्रिकेट जगत में तैरने लगी थी।उन्होंने इसी महीने कहा था कि जनवरी से पहले क्रिकेट में वापसी को लेकर उनसे न पूछा जाए।