ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बक्सर-वैशाली में जिला कृषि पदाधिकारी के ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति का मामला

PATNA: बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। हर दिन भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी अधिकारी और कर्मी पकड़े जा रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने

बक्सर-वैशाली में जिला कृषि पदाधिकारी के ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति का मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। हर दिन भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी अधिकारी और कर्मी पकड़े जा रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी विभाग की टीम ने बक्सर के जिला कृषि पदाधिकारी के ठिकानों पर दबिश दी है। जिला कृषि पदाधिकारी के बक्सर और हाजीपुर के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी चल रही है। छापेमारी के दौरान निगरानी विभाग को DAO की कई संपत्तियों की जानकारी मिली है।


दरअसल, निगरानी विभाग को बक्सर के जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। जांच में मामले को सही पाने के बाद निगरानी ने आरोपी कृषि पदाधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया। निगरानी विभाग की टीम ने कोर्ट के आदेश पर शनिवार को कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के बक्सर और वैशाली स्थित ठिकानों पर दबिश दी।


हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र अद्दलबारी में एडीओ के आवास पर पटना से आई निगरानी की टीम छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान निगरानी की टीम को सोने और चांदी के गहनों के अलावा एडीओ की वैशाली, सारण और मुंबई में जमीन के कागजात मिले हैं। निगरानी की टीम फिलहाल बरामद सभी संपत्तियों का वैल्यूएशन कर रही है। शुरूआती जांच में करीब 90 लाख से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का पता चला है।