1st Bihar Published by: Updated Sep 07, 2020, 2:46:42 PM
- फ़ोटो
BUXAR : इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां एक बार फिर बेलगाम अपराधियों ने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.
मामला डुमरांव थाना इलाके की है, जहां अपराधियों ने तेल कारोबारी से दिनदहाड़े साढ़े 8 लाख रुपये लूट लिए. बताया जा रहा है कि तेल कारोबारी कलेक्शन का पैसा बैंक में जमा कराने जा रहे थे.
तभी हथियार के बल पर अपराधियों ने पैसे लूट लिए और फरार हो गए. लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद से इलाके के कारोबारी में दहशत का माहौल है.