ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

बिहार में क्रिमिनलों के टारगेट पर बस मालिक, बक्सर में BST बस के मालिक का मर्डर

BUXAR : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर से जहां अपराधियों ने बस मालिक को ताबड़तोड़ गोली मार दी. जिससे स्

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर से जहां अपराधियों ने बस मालिक को ताबड़तोड़ गोली मार दी. जिससे स्पॉट पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस इस हत्या की छानबीन में जुटी हुई है. बिहार में इन दिनों अपराधियों के टारगेट पर बस मालिक हैं. बीते दिन नालंदा में भी अपराधियों ने बस मालिक का मर्डर कर दिया था. 


वारदात बक्सर जिले के औधोगिक थाना इलाके की है. जहां निरंजनपुर में अपराधियों ने बस मालिक का मर्डर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बस मालिक की पहचान राजू यादव के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि अपराधी पहले से घात लगाकर बैठे थे. जैसे ही उन्होंने गोपाल को देखा, ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. मृतक राजू यादव बीएसटी बस के मालिक के मालिक बताये जा रहे हैं.


इस बड़ी वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बताया जा रहा है कि घर जाने के दौरान अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस हत्या की छानबीन में जुट गई है. औधोगिक थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay Ray

FirstBihar संवाददाता