ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

बस और इनोवा के बीच भीषण टक्कर, कार सवार 10 लोगों की दर्दनाक मौत

DESK: कर्नाटक के मैसूर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में एक साथ 10 लोगों की मौत हो गयी है। घटना कोल्लेगल स्थित कुरुबुरु गांव के पास की है। जहां एक प्राइवेट ब

बस और इनोवा के बीच भीषण टक्कर, कार सवार 10 लोगों की दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: कर्नाटक के मैसूर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में एक साथ 10 लोगों की मौत हो गयी है। घटना कोल्लेगल स्थित कुरुबुरु गांव के पास की है। जहां एक प्राइवेट बस और इनोवा कार के बीच भीषण टक्कर हो गयी। इस हादसे में कार सवार कुल दस लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी वही कार के परखच्चे उड़ गये। 


वही कई लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बताया जाता है कि कार सवार सभी लोग बेल्लारी के निवासी थे जो माले मदेश्वर घूमने के लिए गये हुए थे। लौटने के दौरान वे मैसूर जा रहे तभी सामने आ रही बस और इनोवा कार की जोरदार टक्कर हो गयी। हादसा इतना भयावह था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। 


घटना की तस्वीर सामने आई है जिसे किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद किया है। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से व्यथित हूं, जिसमें 10 मासूमों की मौत हो गयी है। मृतकों के परिजनों को सीएम राहत कोष से दो लाख रूपये दिये जाने की उन्होंने घोषणा की है। वही घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।  

टैग्स