Hindi News / news / पूरे देश में तकनीक के इस्तेमाल में सबसे आगे है बिहार बोर्ड, दिल्ली...

पूरे देश में तकनीक के इस्तेमाल में सबसे आगे है बिहार बोर्ड, दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में BSEB को मिला अवार्ड

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 10, 2019, 5:50:36 PM

पूरे देश में तकनीक के इस्तेमाल में सबसे आगे है बिहार बोर्ड, दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में BSEB को मिला अवार्ड

- फ़ोटो

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को दिल्ली में आयोजित ‘वर्ल्ड एजुकेशन समिट’ में अवार्ड मिला है. यह अवार्ड बिहार बोर्ड को संपूर्ण परीक्षा व्यवस्था में एडवांस तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए दिया गया है. दरअसल बिहार बोर्ड ने नई तकनीक का इस्तेमाल कर इस साल रिकॉर्ड समय में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा रिजल्ट का प्रकाशन किया है. साथ ही बोर्ड ने अब मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में रजिस्ट्रेशन के लिए मैनुअल पद्धति को पीछे छोड़कर इस साल कंप्यूटराइज्ड व्यवस्था को लागू किया. इस नियम को लागू करने से स्टूडेंट को फॉर्म भरने में काफी सहूलियत मिली. नई दिल्ली में आयोजित इस अवार्ड कार्यक्रम में बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इस पुरस्कार को ग्रहण किया.