Hindi News / news / ब्रह्मपुत्र मेल में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

ब्रह्मपुत्र मेल में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated Sep 21, 2019, 10:54:36 AM

ब्रह्मपुत्र मेल में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

MUNGER: इस वक्त की बड़ी ख़बर मुंगेर से है, जहां ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन में आग लग गई है. आग लगने के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई.


बताया जा रहा है कि जमालपुर-दशरथपुर के बीच सारोबाग हॉल्ट के पास ट्रेन की बोगी में आग लग गई. ट्रेन नंबर- 14055 में जेनरेटर वाली बोगी में ये आग लगी है.


वहीं आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के कारण इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है. हालांकि इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ है.