ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

BPSC TRE 3: 5 अप्रैल को होने वाली शिक्षक बहाली परीक्षा स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट

PATNA: बड़ी खबर तीसरे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा से जुड़ी सामने आ रही है। बीपीएससी ने 9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं के लिए 5 अप्रैल को आयोजित होने वाली शिक्षक बहाली परीक्षा को स्

BPSC TRE 3: 5 अप्रैल को होने वाली शिक्षक बहाली परीक्षा स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर तीसरे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा से जुड़ी सामने आ रही है। बीपीएससी ने 9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं के लिए 5 अप्रैल को आयोजित होने वाली शिक्षक बहाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आयोग जल्द ही परीक्षा की नई तारीख जारी करेगा।


आयोग के सचिव रवि भूषण ने सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखा है। जिलों के डीएम को लिखे इस पत्र में कहा गया है कि 5 अप्रैल को आयोजित होने वाली अध्यापक नियुक्ति परीक्षा के संबंध में आयोग की 11वीं बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में शिक्षा विभाग एवं अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा Tre 3 स्थगित कर दी गई है।


बता दें कि पेपर लीक के कारण 15 मार्च की परीक्षा पहले ही रद्द हो चुकी है। एक दिन पहले ही यानी 20 मार्च को आयोग ने 15 मार्च को हुई दोनों पालियों की परीक्षा को रद्द कर दिया था। इस मामले में 300 से अधिक अभ्यर्थियों को जेल भेजा गया है। यह सभी झारखंड के हजारीबाग में पेपर सॉल्व करते पकड़े गए थे। इस मामले में EOU जांच कर रही है। ईओयू की रिपोर्ट पर बीपीएससी ने यह फैसला लिया था।


BPSC TRE 3: 5 अप्रैल को होने वाली शिक्षक बहाली परीक्षा स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट