ब्रेकिंग
बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦बिहार में Free Electricity पर बड़ा सवाल! क्या बंद होने वाली है 125 यूनिट मुफ्त बिजली? CM सम्राट ने दिया ये संकेत✦Bihar Police : अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू का पुलिस एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल✦Bihar Flood News : बिहार में बेमौसम बाढ़ का कहर! बागमती खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर, चचरी पुल बहा; 14 पंचायतों का संपर्क प्रभावित✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए

BPSC 70th exam : एग्जाम खत्म होने से पहले एग्जाम सेंटर से क्वेश्चन पेपर और OMR शीट लेकर बाहर निकले स्टूडेंट ! छात्रों ने लगाया पेपर लिक होने का बड़ा आरोप

PATNA : बिहार में आयोजित 70वीं बीपीएससी की परीक्षा में प्रश्न पत्र को लेकर परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया। पटना के बापू परीक्षा भवन में अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। प्रश्न पत्र

BPSC 70th exam :  एग्जाम खत्म होने से पहले एग्जाम सेंटर से क्वेश्चन पेपर और OMR शीट लेकर बाहर निकले स्टूडेंट ! छात्रों ने लगाया पेपर लिक होने का बड़ा आरोप
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : बिहार में आयोजित 70वीं बीपीएससी की परीक्षा में प्रश्न पत्र को लेकर परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया। पटना के बापू परीक्षा भवन में अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। प्रश्न पत्र वायरल का आरोप लगाकर परीक्षार्थी हंगामा कर रहे हैं।  यह हंगामा बीपीएससी 70 वीं पीटी की परीक्षा के दौरान हुआ है। परीक्षा के दौरान ही अभ्यर्थी  क्वेश्चन पेपर ओर ओएमआर (OMR) शीट लेकर बाहर आ गए और फिर जमकर हंगामा किया।



दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से आज पूरे बिहार में 918 एग्जाम सेंटर पर परीक्षा आयोजित करवाई जा रही थी। इसी कड़ी में राजधानी पटना के सबसे बड़े एग्जाम सेंटर बापू एग्जाम सेंटर से हंगामा की खबर सामने आई है।  प्रश्न पत्र वायरल का आरोप लगाकर परीक्षार्थी हंगामा कर रहे हैं।यह हंगामा बीपीएससी 70 वीं पीटी की परीक्षा के दौरान हुआ है। हालांकि, प्रश्न पत्र वायरल होने की खबर की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।


परीक्षा के दौरान ही अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र वायरल होने का आरोप लगाया।हंगामे की खबर सुन जिला प्रशासन और बीपीएससी के अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचे। दोपहर 1 बजे के बाद प्रश्न पत्र वायरल होने की खबर है। बीपीएससी के लिए परीक्षा बड़ी चुनौती बनी हुई है।आयोग का दावा है कि किसी शरारती तत्व ने यह हरकत की है और आयोग सख्ती से वैसे शरारती तत्वों से निपटेगा।


बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आज 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा ली जा रही है। पटना के बापू परीक्षा परिसर में कैंडिडेट्स एग्जाम बीच में छोड़कर सेंटर से बाहर निकल गए हैं। सभी हंगामा कर रहे हैं। कैंडिडेट्स ने पेपर लीक का आरोप लगाया है। कैंडिडेट्स का कहना है कि 12 बजे से एग्जाम शुरू था, लेकिन उन्हें क्वेश्चन पेपर समय पर नहीं मिला। करीब 1 घंटे देरी से प्रश्न-पत्र मिला। जबकि कुछ फ्लोर पर क्वेश्चन पेपर बंट चुके थे। 


वहीं, कुछ अभ्यर्थियों ने ये भी आरोप लगाया कि जिन्हें पेपर मिला था, उनमें से कुछ फटे हुए थे। मालूम हो कि 36 जिलों के 912 परीक्षा सेंटर्स पर 4 लाख 83 हजार कैंडिडेट्स ने आज ये एग्जाम दिया है। PT परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 से 2 बजे ली गई। इसके लिए पटना जिले में 60 से ज्यादा केंद्र बनाए गए थे।पहली बार आयोग की ओर से 2035 पदों के लिए परीक्षा ली गई है। यह अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी है। इनमें सब डिवीजन ऑफिसर (SDO), सीनियर डिप्टी ऑफिसर, DSP और अन्य पद शामिल हैं।


गौरतलब हो कि BPSC 70वीं परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया को लेकर फैल रही अफवाहों को लेकर आयोग ने स्पष्ट किया था कि ऐसी कोई प्रक्रिया कभी निर्धारित नहीं की गई थी। सोशल मीडिया पर इस बारे में भ्रम फैलने के बाद आयोग ने एक नोटिस जारी किया, जिसमें बताया गया कि नॉर्मलाइजेशन का कोई प्रस्ताव नहीं था। BPSC के इस क्लैरिफिकेशन से एक दिन पहले ही प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें छात्रों को खान सर और रहमान सर का भी समर्थन मिला था।