15 अक्टूबर को होगी BPSC की 65वीं प्रारंभिक परीक्षा

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 17, 2019, 7:46:06 AM

15 अक्टूबर को होगी BPSC की  65वीं प्रारंभिक परीक्षा

- फ़ोटो

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने 65वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की संभाविक तिथि जारी कर दी है. बीपीएससी की 65वीं प्रारंभिक परीक्षा 15 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच आयोजित की जाएगी. BPSC के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 4 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. कुल 423 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा के एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. वैसे प्रशासनिक आवश्यकता अनुसार परीक्षा की तारिख में परिवर्तन भी हो सकता है.