ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

दूसरी जगह फिक्स हुई शादी तो 3 बहनों के साथ भाग गई लड़की, फेसबुक फ्रेंड से कर लिया लव मैरिज, फिर हुआ ये

DESK: मनपसंद लड़के से जब पिता ने शादी नहीं कराई तो लड़की अपनी तीन छोटी बहनों को लेकर घर से फरार हो गई। हैरान करने वाली यह घटना यूपी के प्रयागराज से सामने आई है। अपनी तीन छोटी बहनों

दूसरी जगह फिक्स हुई शादी तो 3 बहनों के साथ भाग गई लड़की, फेसबुक फ्रेंड से कर लिया लव मैरिज, फिर हुआ ये
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: मनपसंद लड़के से जब पिता ने शादी नहीं कराई तो लड़की अपनी तीन छोटी बहनों को लेकर घर से फरार हो गई। हैरान करने वाली यह घटना यूपी के प्रयागराज से सामने आई है। अपनी तीन छोटी बहनों को लेकर लड़की अपने फेसबुक फ्रेंड के पास लखीमपुर पहुंच गई और उससे शादी रचा ली। इसी बीच उसकी अपनी दो बहनों के साथ झगड़ा हो गया। जिसके बाद तीनों बहने दिल्ली की ओर निकल गईं। काफी खोजबीन के बाद एक बहन को तो सकुशल बरामद कर लिया गया लेकिन दो बहनें अब भी लापता हैं।


जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज के छोटा बघाड़ा के रहने वाले एक शख्‍स ने अपनी चार बेटियों में बड़ी बेटी की शादी मुंबई में रहने वाले युवक से तय की थी। जिस लड़की की शादी तय हुई थी उसका एक फेसबुक दोस्त से प्रेम संबंध चल रहा था। 26 दिसंबर को 18 वर्षीय बड़ी बेटी अपनी छोटी बहनों जिनकी उम्र 17 साल, 15 साल और 12 साल है, को लेकर कहीं चली गई। 


चारों बेटियों के एक साथ लापता होने के बाद पीड़ित पिता ने 29 दिसंबर को कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उधर, घर से भागी बड़ी बहन अपनी तीनों छोटी बहनों के साथ लखीमपुर खीरी पहुंच गई और वहां उसने फेसबुक फ्रेंड से शादी रचा ली। इसी बीच किसी बात को लेकर शादीशुदा लड़की का अपनी दो बहनों के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद तीनों छोटी बहनें वहां से निकल गईं।


किसी तरह से एक बहन को तो परिवार वालों ने सकुशल बरामद कर लिया लेकिन दो बहनें अब भी लापता हैं। केस दर्ज होने के बाद कर्नलगंज थाने की पुलिस लखीमपुर खीरी पहुंची है। जहां से पुलिस की टीम शादीशुदा लड़की, उसके पति और एक अन्य छोटी बहन को लेकर वापस प्रयागराज लौट रही है। पुलिस की दूसरी टीम लापता हुई दो अन्य बहनों को तलाश कर रही है।