ब्रेकिंग
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचार

BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, कहा.. बिहार की नाक कट रही है

PATNA : बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। पिछले तीन दिनों के सत्र के दौरान विपक्षी दलों के सदस्यों ने अग्निपथ स्कीम पर चर्चा कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाय

BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, कहा.. बिहार की नाक कट रही है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। पिछले तीन दिनों के सत्र के दौरान विपक्षी दलों के सदस्यों ने अग्निपथ स्कीम पर चर्चा कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया। विधानसभा अध्यक्ष के चर्चा कराने से इनकार करने पर विपक्ष ने मानसून सत्र का बहिष्कार कर दिया। ऐसे में चौथे दिन की कार्यवाही के दौरान सदन में बीजेपी और जेडीयू के अलावे सिर्फ एनडीए के सदस्य ही मौजूद थे। शांतिपूर्ण ढंग चल रही कार्यवाही के बीच सरकार की सहयोगी बीजेपी विपक्ष की भूमिका में आ गई। प्रश्नोत्तर काल के दौरान बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया।


दरअसल, विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने शौचालय के मुद्दे को सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि सर्वे में यह बात सामने आई है कि बिहार के 62 फीसदी घरों मे ही शौचायल है जबकि 38 प्रतिशत घरों में शौचालय उपलब्ध नहीं है। उनका कहना था कि आखिर सरकार क्या कर रही है। हम इतने नीचले पायदान पर कैसे पहुंच गए। बीजेपी विधायक ने कहा कि इस योजना में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार है और इसको लेकर बिहार की नाक कट रही है।


सरकार की तरफ से ग्रामीण विकास मंत्र श्रवण कुमार ने सदन को बताया कि सरकार इसको लेकर लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 40 हजार शौचालयों के निर्माण में गड़बड़ी पाई गई है। इसके अलावे अगर और भी कहीं का मामला है तो सरकार उसकी भी जांच कराएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि राज्य के हर घर में शौचालय हो, इसपर सरकार काम कर रही है। इधर, बीजेपी विधायक के यह कहने पर की सरकार की नाक कट रही है, इसपर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है।