1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Nov 22, 2020, 1:17:40 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में चुनाव खत्म होने के बाद राजनेताओं के लगातार कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला जारी है. बीजेपी सांसद रमा देवी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. रमा देवी ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है. रमा देवी शिवहर से बीजेपी के सांसद हैं और पिछले दिनों उनकी तबीयत खराब हो गई थी.
कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने के पश्चात् मैं अपना टेस्ट करवायी हूँ और रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य ठीक है परन्तु, चिकित्सीय सलाह पर स्वयं को आइसोलेट कर ली हूँ। जो भी व्यक्ति पिछले दिनों मेरे सम्पर्क में आये है, उनसे आग्रह है कि वे कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवायें।
— RamaDevi (@RamaDeviBJP) November 22, 2020
रमा देवी ने तबीयत खराब होने के बाद जब कोरोना की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई और रमा देवी डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेशन में चली गई हैं. रमा देवी ने ट्वीट करते हुए खुद इसकी जानकारी दी है और यह भी कहा है कि जो भी उनके संपर्क में पिछले दिनों आए हैं वह अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं और अगर आवश्यकता हो तो मेरे संपर्क में आए लोग आइसोलेशन में भी जाएं.
इसके पहले जेडीयू के सांसद ललन सिंह कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और एम्स में इलाज के बाद उनको वहां से छुट्टी मिल गई है. जबकि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर का इलाज अभी भी पटना एम्स में चल रहा है.