Hindi News / news / BJP नेता की गोली मारकर हत्या, बिना बॉडीगार्ड के दोस्त से मिलने जा...

BJP नेता की गोली मारकर हत्या, बिना बॉडीगार्ड के दोस्त से मिलने जा रहे थे, एक महिला भी जख्मी

1st Bihar Published by: Updated Jun 03, 2021, 7:48:17 AM

BJP नेता की गोली मारकर हत्या, बिना बॉडीगार्ड के दोस्त से मिलने जा रहे थे, एक महिला भी जख्मी

- फ़ोटो

DESK : बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. गोलीबारी की इस घटना में मृतक के दोस्त की बेटी भी घायल बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. बताया जा रहा है कि भाजपा नेता बिना किसी सुरक्षा गार्ड के अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे इसी क्रम में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. 


घटना जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल पायीन क्षेत्र की है. मृतक भाजपा पार्षद राकेश पंडित बताये जा रहे हैं. कश्मीर के इंस्पेक्टर जनरल विजय कुमार ने कहा कि तीन अज्ञात आंतकियों ने त्राल के भाजपा पार्षद राकेश पंडित पर हमला किया था. वे त्राल बाला में रहते थे. घटना के वक्त राकेश अपने दोस्त के पास त्राल पायीन जा रहे थे. राकेश की मौत हो गई है, जबकि उनके दोस्त की बेटी घायल हुई हैं.


बताया जा रहा है कि राकेश पंडित पर यह हमला उस समय हुआ, जब वे बिना सुरक्षा के दोस्त से मिलने जा रहे थे. मृतक भाजपा पार्षद के साथ 2 सुरक्षाकर्मी हमेशा साथ रहते थे. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना की निंदा की.