ब्रेकिंग
बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?

BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बोल, कहा- कम कपड़ों में शूर्पणखा दिखती हैं लड़कियां

DESK: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक विवादित बयान देकर राजनीति में गर्माहट ला दिया है। कैलाश विजयवर्गीय अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में

BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बोल, कहा- कम कपड़ों में शूर्पणखा दिखती हैं लड़कियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक विवादित बयान देकर राजनीति में गर्माहट ला दिया है। कैलाश विजयवर्गीय अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने लड़कियों के पहनावे को लेकर कमेंट किया है। उन्होंने कहा है कि लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि वे शूर्पणखा जैसी दिखती हैं। महिलाओं को हम देवी मानते हैं वेकिन देवी का स्वरूप उनमें नहीं दिखता है। विजयवर्गीय के इस बयान के बाद सियासत गर्म होने के आसार हैं।


दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंच से महिला एवं युवतियों के कपड़ों को लेकर कहा कि युवतियां एवं महिलाएं जिस तरह से आजकल गंदे एवं भद्दे कपड़े पहनती हैं, जिन महिला एवं युवतियों को हम देवी के रूप में देखते लेकिन उनमें देवियों का स्वरूप ही नहीं दिखता है। उनके कपड़ों के कारण वह शूर्पणखा जैसी दिखती हैं।


इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि रात को निकलता हूं तो लड़कों को नशे में देखता हूं, ऐसा मन करता है कि उतर के चार पांच धर दूं। बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस तरह के बयान वे पहले भी दे चुके हैं। जैन समाज के कार्यक्रम में जिस तरह से विजयवर्गीय ने महिलाओं को कपड़ों को देखते हुए शूर्पणखा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है उसको लेकर सियासत गर्म होने के आसार हैं।