ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

BJP MLA की बेटी ने दलित युवक से की लव मैरिज, कहा पापा अपने कुत्तों को मेरे पीछे से हटाओ

DESK : एक दलित युवक से शादी करने के बाद BJP MLA की बेटी और उसका पति काफी हैरान परेशान दिख रहे हैं. दोनों की जान का खतरा है. इसलिए वो सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो पोस्ट कर प्रशासन से अ

FirstBihar
Admin
3 मिनट
DESK : एक दलित युवक से शादी करने के बाद BJP MLA की बेटी और उसका पति काफी हैरान परेशान दिख रहे हैं. दोनों की जान का खतरा है. इसलिए वो सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो पोस्ट कर प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं. अब तक सामने आये दोनों वीडियो में भाजपा विधायक की बेटी काफी डरी हुई दिख रही है. उसने कहा है कि एक दलित युवक से शादी करने से नाराज उसके पिता उनके पीछे गुंडे लगा रखे हैं. जो उनकी हत्या करना चाहते हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की बिथरी चैनपुर सीट से विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी ने दलित युवक अजितेश कुमार के साथ शादी रचा ली है. विधायक की बेटी ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा है कि उसे और उसके पति को पिता से जान का खतरा है. उसने वीडियो में कहा है कि उसे उसके पिता और विधायक राजेश मिश्रा, भाई विक्की और पिता के एक दोस्त से जान का खतरा है. ऐसे में उसे और उसके पति को सुरक्षा दी जाए. साक्षी ने वायरल वीडियो के माध्यम से अपने पिता से कहा है कि उसे चैन से रहने दिया जाए और वह चैन से राजनीति करें. साक्षी ने यह भी धमकी दी है कि यदि उसकी और पति को कुछ हुआ तो अंजाम बुरा होगा. अजितेश फरीदपुर विधायक का रिश्तेदार बताया जा रहा है. बरेली के डीआईजी आर के पांडेय ने बताया कि साक्षी मिश्रा की दलित युवक अजितेश कुमार से विवाह की सूचना वायरल वीडियो से मिली है. पांडेय ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि साक्षी और अजितेश को सुरक्षा दी जाए. दंपति ने अभी तक यह सूचित नहीं किया है कि उनका पता ठिकाना कहां है. उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कहां भेजी जाए.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता