ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपये

BJP कोटे के मंत्री विजय सिन्हा बोले.. जरूरत पड़ी तो NRC आएगा भी और लागू भी होगा

PATNA : बिहार विधानसभा से NPR-NRC को लेकर प्रस्ताव पास किए जाने के बावजूद बीजेपी के नेताओं को इस बात का भरोसा है कि देश में NRC जरूर लागू होगा। बीजेपी कोटे से बिहार सरकार में मंत्र

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा से NPR-NRC को लेकर प्रस्ताव पास किए जाने के बावजूद बीजेपी के नेताओं को इस बात का भरोसा है कि देश में NRC जरूर लागू होगा। बीजेपी कोटे से बिहार सरकार में मंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि अगर जरूरी हुआ तो देश में NRC लाया भी जाएगा और लागू भी होगा। मंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि विधानसभा से महज एक प्रस्ताव पास किया गया है इसके अलावा और कुछ भी नहीं। 


मंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि फिलहाल देश में NRC लागू नहीं हो रहा है इसलिए बिहार में भी इसकी जरूरत नहीं है। विधानसभा से पास किए गए प्रस्ताव में केवल इसी बात का जिक्र है बीजेपी नेता ने कहा है कि जब देश में NRC लागू किया जाएगा तो बिहार में भी लागू हो कर रहेगा।

विजय सिन्हा ने कहा है कि बिहार में जो लोग भी आज जश्न मना रहे हैं वह देश को बांटने वालों के समर्थक हैं। सही वक्त आने पर सब को पता चल जाएगा कि देश में कानून कैसे काम करता है। विजय सिन्हा ने कहा कि अराजकता फैलाने वाले लोगों पर जल्द ही नकेल कसी जाएगी।

टैग्स