ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में यहां बन रहा भव्य रिवर फ्रंट, वॉकवे और ओपन थिएटर के अलावा होंगे मनोरंजन के ढेर सारे साधन Bihar Crime News: उधार दिया पैसा वापस मांगना शख्स को पड़ा भारी, दबंगों ने पीट-पीटकर पहुंचा दिया अस्पताल Bihar Crime News: उधार दिया पैसा वापस मांगना शख्स को पड़ा भारी, दबंगों ने पीट-पीटकर पहुंचा दिया अस्पताल Bihar News: कोसी नदी पर बन रहे बिहार के सबसे बड़े पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त, जानिए.. कैसे हुआ हादसा? Bihar News: कोसी नदी पर बन रहे बिहार के सबसे बड़े पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त, जानिए.. कैसे हुआ हादसा? Bihar Crime News: प्यार में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने दी मौत की सजा, प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर छत से टांग दिया Bihar Crime News: प्यार में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने दी मौत की सजा, प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर छत से टांग दिया Success Story: बिना हाथों के लिख दी किस्मत, पैरों से दी बोर्ड की परीक्षा; दिव्यांगता के बावजूद रचा इतिहास Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां हुईं तेज, EVM की जांच पूरी, 4 लाख से अधिक मशीनें तैयार Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां हुईं तेज, EVM की जांच पूरी, 4 लाख से अधिक मशीनें तैयार

BJP के बाद JDU का जनता दरबार, मंत्री लेसी सिंह ने फरियादियों की सुनी समस्या, कहा..DIG साहब थोड़ा देख लीजिए...

1st Bihar Published by: Updated Tue, 24 Aug 2021 02:30:53 PM IST

BJP के बाद JDU का जनता दरबार, मंत्री लेसी सिंह ने फरियादियों की सुनी समस्या, कहा..DIG साहब थोड़ा देख लीजिए...

- फ़ोटो

PATNA: प्रत्येक सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुनते हैं। वही बीजेपी के बाद आज से जेडीयू पार्टी की तरफ से भी जनता दरबार का कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। जनता दरबार के पहले दिन जेडीयू प्रदेश कार्यालय में जेडीयू कोटे के मंत्री लेसी सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। जेडीयू के जनता दरबार में पहले दिन तीन मंत्रियों को शामिल होना था लेकिन आज सिर्फ खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह ही जनता दरबार में नजर आईं।


जेडीयू पार्टी दफ्तर में आज से शुरू हुई जनता दरबार में काफी संख्या में जेडीयू कार्यकर्ता पहुंचे थे। जिनकी समस्याओं को मंत्री लेसी सिंह ने सुना और उसके बाद  संबंंधित अधिकारियों को फोन कर मामले को देखे जाने की बात कही। मंत्री लेसी सिंह ने बताया कि कई मामले तो खुद उनके विभाग से ही जुड़ा हुआ था। वही कई मामले शिक्षा और पुलिस विभाग से थे। मंत्री लेसी सिंह ने संबंधित एसपी और डीआईजी को फोन कर मामले को देखे जाने की बात कही।


वही छपरा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में दर्ज एक केस के संबंध में उन्होंने डीआईजी को फोन पर कहा कि जेडीयू कार्यालय में आज से जनता दरबार शुरू हुआ है जहां छपरा से एक व्यक्ति अपनी समस्या लेकर पहुंचा है। इस मामले को जरा अपने स्तर से देख लिजिए। वही इस दौरान पुलिस विभाग से जुड़े कई मामले भी जेडीयू के जनता दरबार में आए। जेडीयू पार्टी दफ्तर में आयोजित जनता दरबार में  खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी।




मंत्री लेसी सिंह ने बताया कि विभिन्न विभागों से संबंधित मामले को लेकर लोग जनता दरबार में आए थे। पहले भी पार्टी की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया था। आज करीब दो दर्जन फरियादी अपनी शिकायत लेकर जनता दरबार आए थे। विभिन्न विभागों से संबंधित मामले थे। ग्रामीण विकास, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग समेत कई विभागों से संबंधित शिकायते लेकर लोग पार्टी दफ्तर पहुंचे थे।


कई मामले पर तुरंत एक्शन लिया गया और संबंधित अधिकारियों से बात की गयी। वही जातीय जनगणना पर लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्षों से जातिगत जनगणना के पक्ष में रहे हैं। उसी को लेकर विपक्ष के साथियों के साथ एक डेलिगेशन प्रधानमंत्री से सोमवार को मिला था। पीएम मोदी ने भी इस मामले को गंभीरता से सुना। 


जातीय जनगणना पर फैसला केंद्र सरकार को लेना है। वही जेडीयू विधायक गोपाल मंडल द्वारा उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से इस्तीफे की मांग पर लेसी सिंह ने कहा कि इस तरह के बयानों से बचना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को ऐसी बातें नहीं बोलनी चाहिए। लोगों को संयम रखनी चाहिए।