ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?

बिहार BJP में बड़ा बदलाव, सम्राट चौधरी बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष

PATNA : बिहार भारतीय जनता पार्टी ने बिहार प्रदेश में अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। अब बिहार में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी होंगे। इनकी नियुक्ति को लेकर आधिक

बिहार BJP में बड़ा बदलाव, सम्राट चौधरी बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार भारतीय जनता पार्टी ने बिहार प्रदेश में अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। अब बिहार में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी होंगे। इनकी नियुक्ति को लेकर आधिकारिक ऐलान भाजपा की तरफ से कर दिया गया है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के तरफ से पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि, बिहार विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 


मालूम हो कि, अगुस्त महीने में  बिहार में सत्ता से हटने के बाद बीजेपी की दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बिहार के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बैठक में आगामी आम चुनाव में बिहार की 40 में से 35 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा गया। इसके लिए संगठन को मजबूत करने और सांगठनिक स्तर पर बड़े बदलाव करने पर सहमति बनी। इसमें नए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का चयन भी शामिल था।  हालांकि, उस समय इसका ऐलान नहीं किया गया था। लेकिन, अब आज इसका आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया गया है।




जानकारी हो कि, सम्राट चौधरी साल 2014 में राजद छोड़कर जदयू में शामिल हुए थे।  पार्टी में शामिल होते ही सम्राट चौधरी को पहले MLC बनाया गया और फिर मंत्री, लेकिन यह सिलसिला ज्यादा दिन नहीं चला। 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद, नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी और जीतन राम मांझी को बिहार का नया मुख्यमंत्री बना दिया। ऐसे में वो मांझी का साथ देना शुरू कर दिया। 


कई सालों तक मांझी खेमे का हिस्सा रहने के बाद सम्राट चौधरी ने 2018 में भाजपा ज्वाइन कर लिया। तब भाजपा विपक्ष में थी और बिहार में जदयू-राजद की सरकार थी। वहीं, इसके बाद जब 2020 का विधानसभा से पहले नीतीश भाजपा के साथ चले आए और इस चुनाव में एनडीए को बहुमत मिली और सम्राट चौधरी बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री बन गए। हालांकि, इसके बाद पिछले साल अगस्त महीने में सत्ता परिवर्तित हुई और भाजपा सरकार से बाहर हुई।  इसके बाद इनको विधान परिषद् का नेता विपक्ष बनाया गया।  


आपको बताते चलें कि,  सम्राट चौधरीआरजेडी के शासनकाल में 1999 में भी वह मंत्री रह चुके हैं। इन्हें सबसे  कम उम्र में राज्य सरकार में मंत्री बनने की ख्याति प्राप्त है। 2000 और 2010 में परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे। इनका  1968 में जन्म हुआ था। इनके पिता शकुनी चौधरी भी छह बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं।