Hindi News / news / राजद नेता और बिस्कोमान निदेशक के यहां आयकर विभाग की छापेमारी, कई अहम...

राजद नेता और बिस्कोमान निदेशक के यहां आयकर विभाग की छापेमारी, कई अहम जानकारी मिली

1st Bihar Published by: Updated Oct 08, 2020, 9:20:37 AM

राजद नेता और बिस्कोमान निदेशक के यहां आयकर विभाग की छापेमारी, कई अहम जानकारी मिली

- फ़ोटो

PATNA :सासाराम के खनन और होटल कारोबीर राजद नेता संजय सिंह के औरंगाबाद, सासाराम, वारणसी समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की गई. बिस्कोमान के निदेशक रमेशचंद्र चौबे के यहां भी आयकर विभाग की छापेमारी की गई. इनके भी सभी ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है. 

दोनों के यहां छापेमारी के दौरान 50 लाख से ज्यादा कैश, जेवरात  और छह करोड़ के निवेश से संबंधित कागजात मिले हैं. मंगलवार की देर रात से शुरू हुई छापेमारी बुधवार की देर शाम तक चली. 

बताया जा रहा है कि पटना के गांधी मैदान थाना पुलिस ने राजद नेता संजय सिंह की गाड़ी से 75 लाख रुपये बरामद किए थे. इसकी ही जांच की जा रही है. जिसके बाद  अवैद स्रोत की जांच शुरू की गई, जिसमें बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. पत्थर, बालू से जुड़े ठेकेदारी के कागजात भी बरामद किए गए हैं. फिलहाल आयकर विभाग में कागजात की जांच में जुटी है.