ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्ट

बिना बुलाए सदन में पहुंची BJP, स्पीकर ने कहा ... बिना बुलाए क्यों आए

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 12 बैठक है। आज सदन शुरू होते हैं अपराध भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर बीजेपी ने हंगामा शुरू कर दिया बीजेपी के तरफ से मंत्

बिना बुलाए सदन में पहुंची BJP, स्पीकर ने कहा ... बिना बुलाए क्यों आए
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 12 बैठक है। आज सदन शुरू होते हैं अपराध भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर बीजेपी ने हंगामा शुरू कर दिया बीजेपी के तरफ से मंत्री इसराइल मंसूरी को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है। बीजेपी ने विरोध जताते हुए बेल तक पहुंचकर पोस्टर दिखाया जिसके बाद स्पीकर ने मार्शल को पोस्टर लेने का निर्देश दिया और इन लोगों को अपने सीट पर बैठने का निर्देश दिया। लेकिन इसके बावजूद बीजेपी के विधायक हंगामा करते रहे और सदन से वॉकआउट कर दिया।


वही, इसके कुछ ही देर बाद भाजपा वापस से सदन चली गई। जिसके बाद भाजपा विधायकों को आया हुआ देख स्पीकर ने कहा कि, आपलोग बिना बुलाए क्यों आए। यह सदन के नियमों के विरुद्ध है। जिसके बाद भाजपा वापस से विरोध करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं भाजपा के विधायक बेल मे पहुंच गए और बेल में बेल में बैठकर विरोध जताने लगे। हालांकि, स्पीकर के चेतावनी के बाद ये लोग वापस हो गए।


मालूम हो कि, बिहार विधानसभा के बजट सत्र में हंगामा जारी है। आज भी सदन की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में हंगामा हो रहा है। बीजेपी ने मंत्री इसराइल मंसूरी की बर्खास्तगी की मांग की। बीजेपी विधायक और नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने इस पर सरकार से जवाब मांगा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री इसराइल मंसूरी का नाम हत्या में आया है। पीड़ित परिवार से CM ने सारे कागजात लिए। मृतक की मां थाना पर बैठी है। अब दामाद को भी मारने की धमकी मिल रही है। बीजेपी विधायकों ने हंगामा करते हुए सदन से वॉक आउट किया। पोर्टिको में आकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 


नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि, मुजफ्फरपुर के कांटी में जिस राहुल साहनी की हत्या का आरोप मंत्री इसराइल मंसूरी पर लगा है, उसके ख़िलाफ़ थाने में FIR नहीं ली जा रही है। भाजपा इस मुद्दे को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। उनका कहना है कि,  मंत्री इसराइल मंसूरी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई? राज्य में अपराध बढ़ा हुआ है और सरकार आख़िरकार चुपचाप क्यों है।