ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिजली विभाग का JE गिरफ्तार, 12 हजार रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने दबोचा

SAMASTIPUR: समस्तीपुर शहरी क्षेत्र के बिजली विभाग के जेई को 12 हजार रुपये घूस लेते निगरानी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग की टीम ने शहर के चीनी मिल चौक स

बिजली विभाग का JE गिरफ्तार, 12 हजार रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर शहरी क्षेत्र के बिजली विभाग के जेई को 12 हजार रुपये घूस लेते निगरानी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग की टीम ने शहर के चीनी मिल चौक स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में छापेमारी कर कनीय अभियंता राजू रजक को 12 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों पकड़ा।


गिरफ्तार राजू रजक से पूछताछ के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर गई है। छापेमारी में जेई की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि विद्युत उपभोक्ता किसी काम के एवज जेई द्वारा रिश्वत मांगी गयी थी जिसकी शिकायत पीड़ित ने निगरानी विभाग से की गई थी।


निगरानी ने पीड़ित की शिकायत का सत्यापन किया जिसमें यह बात सही पाई गई। जिसके बाद विशेष टीम की गठन किया गया। विशेष टीम के द्वारा कनीय अभियंता को 12 हजार रुपये घूस लेते शहर के चीनी मिल चौक स्थित विद्युत कार्यालय से रंगेहाथों धर दबोचा गया। जेई राजू रजक टाउन वन में कनीय अभियंता के रूप में कार्यरत था। जूनियर इंजिनियर राजू रजक मूल रुप से औरंगाबाद के रहने वाला है। समस्तीपुर के ही बहादुरपुर में वह किराए के मकान में रहते थे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता