ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिजली के हाई टेंशन पोल पर चढ़ा युवक, लोगों की सांस अटकी, जानिए.. फिर क्या हुआ?

GAYA: गया में एक सनकी युवक बिजली के हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया। जिसके बाद लोगों की सांस अटक गई। युवक बार बार बिजली के हाईटेंशन तार को छूने की कोशिश कर रहा था। करीब एक घंटे तक लोगों की

बिजली के हाई टेंशन पोल पर चढ़ा युवक, लोगों की सांस अटकी, जानिए.. फिर क्या हुआ?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में एक सनकी युवक बिजली के हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया। जिसके बाद लोगों की सांस अटक गई। युवक बार बार बिजली के हाईटेंशन तार को छूने की कोशिश कर रहा था। करीब एक घंटे तक लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा रही और युवक से पोल पर से नीचे आने की गुहार लगाती रही। करीब एक घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामें के बाद युवक सकुशल पोल से नीचे उतर गया। घटना चेरकी थाना क्षेत्र के परसाकला गांव की है।


बताया जा रहा है कि परसाकला गांव में एक युवक अचानक हाईटेंशन बिजली पोल पर चढ़ गया। युवक बिजली के तार को छूने की कोशिश कर रहा था। जिसने भी यह नजारा देखा वह दंग रह गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। लोग युवक से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। करीब एक घंटे तक यह मौत का खेल चलता रहा।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक पोल से नीचे उतर गया और भीड़ को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि युवक कौन था और कहां का रहने वाला था। पुलिस युवक के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

टैग्स