1st Bihar Published by: Updated May 19, 2020, 4:22:51 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. जहां गृह विभाग की ओर से एक नई अधिसूचना जारी की गई है. इस नए नोटिफिकेशन के मुताबिक बिहार के 4 आईपीएस अफसरों को सरकार ने प्रोन्नति दी है.
गृह विभाग की ओर से जारी नई अधिसूचना के मुताबिक भारतीय पुलिस सेवा के 4 अधिकारियों को प्रमोशन मिला है. आईपीएस प्राणतोष कुमार दास, आईपीएस मोहम्मद अब्दुल्लाह, आईपीएस बिनोद कुमार और आईपीएस अफसर अभय कुमार लाल को प्रोन्नति दी गई है.
इन अधिकारियों को कनीय प्रशासनिक ग्रेड वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है. इन सभी आईपीएस अफसरों का वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा. यानी कि अभी जहां हैं, वहीं कार्यरत रहेंगे.
