ब्रेकिंग
शराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीट

बिहार: पड़ोस में गए युवक को सांप ने डसा, झाड़ फूंक के चक्कर में चली गई जान

BEGUSARAI: विज्ञान के इस दौर में आज भी झाड़ फूंक के चक्कर में मौत का सिलसिला जारी है। ताजा मामला बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के जाफर नगर से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति

बिहार: पड़ोस में गए युवक को सांप ने डसा, झाड़ फूंक के चक्कर में चली गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: विज्ञान के इस दौर में आज भी झाड़ फूंक के चक्कर में मौत का सिलसिला जारी है। ताजा मामला बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के जाफर नगर से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को सांप के डसने के बाद की इलाज की जगह परिवार के लोग झाड़ फूंक कराने के चक्कर में पड़ गए, जिसके कारण उसकी जान चली गई।


मृतक की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के जाफर नगर निवासी गोंगू मल्लिक के बेटे ललन कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक ललन कुमार पड़ोस में ही गया था, इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। किसी तरह से वह घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बार परिवार में कोहराम मच गया।


सांप के डसने की खबर सुनकर परिजन गांव के ही एक ठाकुरबाड़ी में उसे झाड़ फूंक के लिए ले गए, जहां उसकी तबीतय बिगड़ती चली गई। युवक की हालत बिगड़ने के बाद आखिरकार परिजन उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी है। डॉक्टर का कहना था कि अगर समय रहते ललन को अस्पताल पहुंचाया गया होता तो उसकी जान बच सकती थी।