Hindi News / news / बिहार: यात्रियों से भरी बस गड्ढे में पलटी, आधा दर्जन यात्री हुए घायल...

बिहार: यात्रियों से भरी बस गड्ढे में पलटी, आधा दर्जन यात्री हुए घायल

1st Bihar Published by: Updated Nov 21, 2021, 3:55:28 PM

बिहार: यात्रियों से भरी बस गड्ढे में पलटी, आधा दर्जन यात्री हुए घायल

- फ़ोटो

SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से आ रही है जहां बड़ा हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बस सड़क से 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गयी है। 


इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं। घटना सोनबरसा हाईवे पर भिसा गांव के पास हुई है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी है। बस में सवार यात्रियों को निकालने में स्थानीय लोग जुटे हुए है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है।