Hindi News / news / बिहार : ट्रेन से कटकर पति -पत्नी की मौत, इलाके में मचा हड़कप...

बिहार : ट्रेन से कटकर पति -पत्नी की मौत, इलाके में मचा हड़कप

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 30, 2023, 2:18:53 PM

बिहार : ट्रेन से कटकर पति -पत्नी की मौत, इलाके में मचा हड़कप

- फ़ोटो

LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल बन गया है। आसपास के ग्रामीणों का जमावड़ा रेलवे ट्रैक के पास लगा हुआ है। इस वजहों ने कई ट्रेन जहां - तहां  रुकी रही। हालांकि, इस घटना की सुचना लखीसराय आरपीएफ और जीआरपी को दे दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना -किउल रेलखंड के गंगासराय रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर पति  पत्नी की मौत हो गई। मृतक के पास से रेलवे टिकट भी मिला है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह मालूम चल पाएगा कि ये दोनों पति - पत्नी कहां के निवासी थे और इनकी मौत ट्रेन से गिरने के बाद कटने से हुई है या फिर ट्रैक पार करने के दौरान। 


इधर, इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों का जमावड़ा रेलवे ट्रैक के पास लगाना शुरू हो गया है। हालांकि, रेल पुलिस के तरफ से शव को कब्जे में लेने के बाद ग्रामीण भी वहां से हट गए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में हरेक पहलु पर जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस के तरफ से फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।