1st Bihar Published by: Updated Jan 06, 2022, 10:46:14 AM
- फ़ोटो
BAGAHA : खबर बगहा से है जहां वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से एक बाघिन के गंडक दियारा में शावकों के साथ दिखने का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बाघिन के साथ शावकों को भी देखा गया है. बाघिन की चहलकदमी के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत है.
बता दें चंद्रपुर रतवल पंचायत के मुखिया ने दियारा में बाघिन के देखे जाने की बात स्वीकार की है जबकि वन विभाग को अबतक ट्रेकिंग में पगमार्क नही मिले हैं. सूचना के बाद वन विभाग ने बाघिन के पगमार्क के आधार पर खोज शुरू कर दी है. फिलहाल लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. वहीं नदी थाना क्षेत्र के रायपुरवा सरेह में बाघिन की चहलकदमी की खबर के बाद किसानों में दहशत है.