ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़

बिहार: SSB जवानों की बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 6 जवान घायल

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां सशस्त्र सीमा बल यानी SSB जवानों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई है। एसएसबी जवानों की बस और ट्रक में भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में 6 जवान

बिहार: SSB जवानों की बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 6 जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां सशस्त्र सीमा बल यानी SSB जवानों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई है। एसएसबी जवानों की बस और ट्रक में भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में 6 जवान घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नरकटियागंज-लौरिया मुख्य मार्ग पर जयमंगलपुर गांव के पास की है।


बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह एसएसबी जवानों से भरी बस कहीं जा रही थी। जैसे ही जवानों से भरी बस जयमंगलपुर गांव के पास पहुंची घने कोहरे के कारण बस और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आमने-सामने हुई टक्कर में 6 जवान घायल हो गए हैं।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी शिकारपुर थाने को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने सभी घायल जवानों को इलाज के लिए नरकटियागंज अनुमंडल अस्प्ताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी जवान खतरे से बाहर है और उनका इलाज किया जा रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता