ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार: शराब के अड्डे पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, गोलीबारी और पत्थरबाजी में 2 जवान जख्मी

SHEIKHPURA : शेखपुरा में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफिया और उसके समर्थकों ने हमला बोल दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम

बिहार: शराब के अड्डे पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, गोलीबारी और पत्थरबाजी में 2 जवान जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SHEIKHPURA : शेखपुरा में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर शराब माफिया और उसके समर्थकों ने हमला बोल दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। शराब कारोबारियों से जान बचाकर उत्पाद विभाग के जवान किसी तरह से अस्पताल पहुंचे, जहां सबी का इलाज जारी है। यह घटना नीरपुर गांव की है।


बताया जा रहा है कि, उत्पाद विभाग की टीम शुक्रवार की देर रात को शराब मामले के एक वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए नीरपुर गांव पहुंची थी। टीम के पहुंचते ही शराब माफिया के कहने पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया और पत्थबाजी शुरू कर दी। इस हमले में एक दारोगा समेत आठ जवान घायल हो गए। इस घटना के बाद उत्पाद विभाग की टीम बिना वारंटी को गिरफ्तार किए ही वापस लौट गई।


पथराव की इस घटना में दो  जवान भी घायल हो गई हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।  उत्पाद विभाग की टीम देसी शराब के अड्डे पर छापेमारी करने गई थी। इस दौरान देसी पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया। जबरदस्त पत्थरबाजी की गई। दो चक्र गोलियां भी चलाई गई। पत्थरबाजी में दो पुलिस के जवान जख्मी हुए। घायल जवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हमले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।


बता दें कि,घटना की जानकारी उत्पाद निरीक्षक प्रकाश कुमार ने देते हुए बताया कि नीरपुर गांव में देसी शराब बनाने और बेचने की गुप्त रूप से सूचना मिली। इस पर उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने गई। इसी दौरान कारोबार से जुड़े लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया, जिसमें 2 जवान जख्मी हुए हैं। घायल जवानों को वहां से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक जवान को गंभीर चोट लगी है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है ।