ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार: शादी का भोज खाकर 200 से अधिक लोग बीमार, पार्टी में मुर्गा-चावल का था इंतजाम

BANKA: बड़ी खबर बांका से आ रही है, जहां शादी समारोह में भोज खाने के बाद दो सौ से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। एक साथ इतने लोगों के बीमार होने के बाद गांव में कोहराम मच गया है।

बिहार: शादी का भोज खाकर 200 से अधिक लोग बीमार, पार्टी में मुर्गा-चावल का था इंतजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बड़ी खबर बांका से आ रही है, जहां शादी समारोह में भोज खाने के बाद दो सौ से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। एक साथ इतने लोगों के बीमार होने के बाद गांव में कोहराम मच गया है। बीमार लोगों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची है और बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है। घटना चांदन प्रखंड के खीड़ा गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, बीते 8 जून को गांव के ही बाबर अंसारी के बेटे और बेटी की शादी थी। शादी में भोज का भी आयोजन किया गया था। भोज में लोगों के लिए मुर्गा-चावल की व्यवस्था की गई थी। गांव के लोगों ने भोज का जमकर लुत्थ उठाया था। भोज खाने के बाद जब लोग अपने अपने घर गए तो देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। 9 जून की सुबह पूरे गां में कोहराम मच गया। एक साथ बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए थे।


सभी लोगों को उल्टी और सिरदर्द की शिकायत हो रही थी। इसके बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। 10 जून को घटना की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल टीम गांव पहुंची और बीमार लोगों को इलाज शुरू किया। इस बीच कई लोग इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हो गए। फिलहाल बीमार हुए सभी लोक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मेडिकल टीम गांव में कैंप कर रही है और लोगों का इलाज किया जा रहा है।