ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने जारी किया मध्यमा बोर्ड का रिजल्ट, 76.14 % परीक्षार्थियों को मिली सफलता

PATNA: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया है। इस एग्जाम में 76.14 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। कुल 18 हजार 172 परीक्षार्थी मध्यमा बो

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने जारी किया मध्यमा बोर्ड का रिजल्ट, 76.14 % परीक्षार्थियों को मिली सफलता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने दसवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया है। इस एग्जाम में 76.14 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। कुल 18 हजार 172 परीक्षार्थी मध्यमा बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 13 हजार 837 परीक्षार्थी पास हुए हैं। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष भोला यादव ने रिजल्ट जारी किया है। वेबसाइट bssbpatna.co पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 


बता दें कि 4 से 7 जुलाई तक यह परीक्षा दो पाली में आयोजित की गयी थी। परीक्षा के एक महीने के भीतर ही रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है। परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं अब आगे की पढ़ाई के लिए नामांकन करवा सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट निकाल सकते हैं। 


यह भी बताते चले कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति व अन्य बोर्ड की तरह संस्कृत शिक्षा बोर्ड भी अब परीक्षा कैलेंडर जारी करेगा। जिससे छात्र-छात्राओं को यह पता चल पाएगा कि परीक्षा कब होगी। इसके लिए आवेदन कब भरना होगा और रिजल्ट कब जारी किया जाएगा। यह तमाम जानकारी परीक्षा कैलेंडर के जरीये छात्रों को मिलेगी। पिछले दिनों आयोजित एक बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष भोला यादव ने इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि 2023-24 और 2024-25 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाएगा। 

टैग्स