ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार : सड़क हादसे का शिकार हुआ जज का परिवार, पिता सहित तीन की मौत; शादी समारोह से आ रहे थे वापस

SAHARSA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता ही जिस दिन सदाज हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जा रही है।

बिहार : सड़क हादसे का शिकार हुआ जज का परिवार, पिता सहित तीन की मौत; शादी समारोह से आ रहे थे वापस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता ही जिस दिन सदाज हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक जज का परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसमें जज के पिता समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर - सोनवर्षा राज एनएच 107 पर भटौनी पंचायत के टेंगराहा मोड़ के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में सिविल कोर्ट के जज प्रफुल्ल कुमार सिंह के परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि जज सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।


वहीं,  घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि जज का पूरा परिवार मधेपुरा जिले के शहजादपुर गांव में एक तिलक समारोह में भाग लेकर  सरडीहा गांव लौट रहे थे।  इसी दौरान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के टेंगराहा गांव के पास अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। 


इधर, इस घटना में मृत लोगों की पहचान  रणजीत सिंह (65 वर्ष) नारद सिंह (70 वर्ष), सचिन सिंह (55 वर्ष) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में एक का नाम प्रफुल्ल सिंह हैं जो बांका जिला में जज के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता