सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
1st Bihar Published by: Updated Tue, 05 Apr 2022 05:05:41 PM IST
- फ़ोटो
NALANDA : नालंदा में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से चोरी छिपे मिलना महंगा पड़ गया। दीपनगर थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। इस दौरान लड़की के घर वालों ने दोनों को देख लिया। इस बात की जानकारी जब गांव के अन्य लोगों को लगी तो वे भी लड़की के घर पहुंच गए।
गांव की इज्जत और प्रतिष्ठा बचाने के लिए लड़की के परिजनों और ग्रामीणों ने फैसला किया कि दोनों की शादी करा दी जाए। फिर क्या था लड़की के परिजन दोनों प्रेमी युगल को लेकर गांव के मंदिर में पहुंच गए और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई। हालांकि शादी के बाद दोनों प्रेमी युगल काफी खुश दिखे।
बताया जा रहा है कि सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाहडीह के रहने वाले अमरजीत कुमार का दीपनगर के श्रीरामनगर की रहनेवाली लड़की के साथ चार महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से अक्सर मिला करते थे। सोमवार की दोपहर अमरजीत अचानक लड़की से मिलने उसके घर पहुंच गया। इस बात की जानकारी जैसे ही लड़की के परिजनों को मिली, दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा।
आनन-फानन में बाजार से शादी का सारा सामान खरीदकर लाया गया। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बिना किसी तामझाम के दोनों प्रेमी युगल की शादी संपन्न करा दी गई। शादी की सभी रश्में पूरी होने के बाद अमरजीत पत्नी को अपनी बाइक पर बैठाकर अपने घर चला गया।