Hindi News / news / बिहार पुलिस की गुंडई वाला वीडियो वायरल, थाने में भद्दी भद्दी गालियां और...

बिहार पुलिस की गुंडई वाला वीडियो वायरल, थाने में भद्दी भद्दी गालियां और थप्पड़ मारता है ये पुलिसवाला

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 11, 2019, 11:29:49 AM

बिहार पुलिस की गुंडई वाला वीडियो वायरल, थाने में भद्दी भद्दी गालियां और थप्पड़ मारता है ये पुलिसवाला

- फ़ोटो

DARBHANGA : बिहार पुलिस की गुंडई के किस्से खत्म ही नहीं होते हैं. एक किस्सा खत्म होता है तो दूसरा किस्सा बिहार पुलिस की बदनामी की कहानी लिखने लगता है. इस बार मामला दरभंगा से जुड़ा है. यहां एक एसआई ने सरेआम थाने के बाहर वकील को पीटा है. वकील को बेरहमी से पीटने वाला वीडियो भी वायरल हो गया. इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कैसे वर्दी के ताव में यह पुलिस वाला वकील को पीट रहा है. इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कैसे खाकी के रौब में यह वकील को गालियां दे रहा है. दरअसल यह बताया जा रहा है कि जुबेलाइन से दरभंगा डीएमसीएच मेडिकल जांच कराने आए भतीजे से मिलने पहुंचे थे. खबर के मुताबिक आरोपी ने अपने अधिवक्ता चाचा से एएसआई पर आरोप लगाते हुए कहा कि इलाज के बदले पैसे मांग रहे हैं. पैसे नहीं दिए जाने के कारण पुलिस ने मेरी पिटाई की है और परिजनों से पैसा मंगाने की बात कही. इस पर वहां अधिवक्ता चाचा ने एएसआइ अशोक कुमार सिंह से बच्चे को पीटने का कारण पूछा तो गुस्साए एएसआइ अनिल कुमार ने अधिवक्ता की पिटाई कर दी साथ ही कई तरह के आपशब्दों का प्रयोग किया. पुलिस की इस गुंडई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए एसआई को सस्पेंड कर दिया है. दरभंगा से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट